टॉयलेट के दौरान शख्स के पेट से निकली एेसी चीज, देखकर डॉक्टर रह गए दंग

Saturday, Nov 24, 2018 - 01:15 PM (IST)

लॉस एंजिलिसः अमेरिका के कैलिफोर्निया में पेट की बीमारी से संबधित एक एेसा मामला सामने आया है, जिसे लेकर डाक्टर भी हैरान हैं। कैलिफोर्निया में एक शख्स अस्पताल पहुंचा तो उसके हाथ में एक पॉलिथीन थी। इस पॉलिथीन में रोल किया हुआ टॉयलेट पेपर रखा था। डॉक्टर से मुलाकात करते ही उसने पेट में कीड़ों की समस्या का जिक्र किया। उसने जो बताया, वह जानकर डॉक्टर की आंखें खुली की खुली रह गईं।

डॉक्टर कैरी बैन ने मरीज की इस परेशानी के बारे में फेसबुक पेज वोंट हर्ट अ बिट पर बताया। डॉक्टर बैन ने बताया कि जब पीड़ित मेरे पास आया तो उसने हैरान करने वाली बात बताई। मरीज ने एक पॉलिथीन से रोल पेपर निकाला। उस पर कुछ लिपटा हुआ था। गौर से देखने पर मालूम हुआ कि वह एक टेपवर्म है, जिसकी लंबाई 5.5 फीट है। डॉक्टर यह जानकर हैरान हो गए कि आखिर इतना बड़ा टेपवर्म पेट में आया कैसे। डॉक्टर ने बताया कि पीड़ित को इस टेपवर्म के बारे में तब पता चला जब तेज पेट दर्द के बाद वह बाथरूम गया। फ्रेश होने के दौरान उसे महसूस हुआ कि पेट से बाहर कुछ निकल रहा है।

डरते हुए उसने हाथ से पकड़कर निकाला तो काफी देर तक निकलता रहा। परेशान होकर उसने इसे पेपर में लपेटा और डॉक्टर के पास आ गया। डॉक्टर ने बताया कि यह घटना अगस्त महीने की है। टेपवर्म पेट से निकला सबसे बड़ा जीव है। यह टेपवर्म अधपके मांस से पैदा होता है। मरीज ने बताया कि उसे जापान की एक डिश पसंद है, जो अधपकी रहती है। फिलहाल, मरीज को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

   

Tanuja

Advertising