ट्रंप के विवादित ट्वीट बन गए इंकम का जरिया, एक माह में कंमाए 2 करोड़

Monday, Jan 07, 2019 - 05:18 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने ट्वीट को लेकर विवादों में रहते हैं। एक बार फिर इसी वजह से वह चर्चा में है। इस बार एक अमेरिकी ने ट्रंप के विवादित ट्वीट्स की बदौलत कमाई के लिए अनोखा तरीका ढूंढ निकाला। लॉस एंजिलिस में रहने वाले फोटोग्राफर और आर्टिस्ट सैम मॉरिसन (27) ने ट्रंप के ट्वीट से एक महीने में 2 करोड़ रुपए कमा डाले हैं।

मॉरिसन ने 2017 में किए गए ट्रंप के सभी विवादित ट्वीट्स को निकाला और उन्हें सादा चप्पलों पर प्रिंट करा दिया। मॉरिसन ने ऐसे 1000 जोड़े चप्पल तैयार किए और फिर उन्हें वेबसाइट PresidentFlipFlops.com पर बेचने के लिए डाल दिया। अ

मेरिकन्स ने सैम मॉरिसन के आइडिया को हाथों हाथ लिया। यही नहीं कई बड़ी न्यूज एजेंसीज ने उसे कवरेज दिया। नतीजतन उनके सभी जोड़ी फिल्प-फ्लॉप एक महीने के अंदर ही बिक गए।

Tanuja

Advertising