अमेरिकाः मिसिसिपी के गिरजाघर में गोलीबारी, 1 की मौत

Monday, Aug 12, 2019 - 09:35 AM (IST)

लॉस एंजलिसः पूर्वात्तर मिसिसिपी के एक छोटे गिरजाघर में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई।  रिप्ले के पुलिस प्रमुख स्कॉट व्हाइट के  अनुसार गोलीबारी रविवार को ‘वेस्ट रिप्ले चर्च ऑफ क्राइस्ट' में सुबह साढ़े ग्यारह बजे से थोड़ी पहले हुई।

 

व्हाइट ने बताया कि गोलीबारी में टिप्पाह काउंटी का एक कॉन्स्टेबल कीथ बुलॉक और गिरजाघर का एक अन्य सदस्य शामिल था। समाचार पत्र ने खबर में बताया कि 57 वर्षीय पैट्रिक सैंडर्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पर विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मिसिसिपी जांच ब्यूरो घटना की जांच कर रहा है।  

Tanuja

Advertising