पेड़ काटते समय कांप उठी शख्स की रूह, जानें क्यों(Pics)

Sunday, Jul 02, 2017 - 04:22 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीका में रहने वाले रयान सॉन्डर्स(Ryan Saunders)नामक शख्स के साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी।

रयान सॉन्डर्स ने बताया कि हर दिन की तरह वह अपने घर के पीछे लकड़ी काट रहा था। तभी उसकी नजर लकड़ी के बीचोंबीच एक ऐसी चीज पर पड़ी, जो अजीबोगरीब थी। अचानक उसकी नजर काले रंग के एक जीव पर पड़ी, जो दिखने में डरावनी थी।लेकिन जब उसने गौर से देखा तो वह एक खतरनाक सांप था। 


रयान ने बताया 'वो लकड़ी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था और उसे देखकर मैं घबरा गया और मैंने लकड़ी को काटना छोड़ दिया।जैसे ही वो बाहर निकला, उसे देखकर मैं हैरान रह गया। उसने बताया कि लकड़ी के अंदर से एक काले रंग का आधा कटा हुआ खतरनाक सांप तड़पता हुआ बाहर निकला। दरअसल, लकड़ी काटने के दौरान सांप का आधा हिस्सा कट गया था।

Advertising