अल्ट्रासाउंड में  दिखे 7 और 9 बच्चे हो गए पैदा, अब इस महिला की हो रही दुनिया भर में चर्चा

Thursday, May 06, 2021 - 09:18 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क:  अफ्रीकी देश मोरक्को से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने 1 या दो नहीं बल्कि एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया है। बड़ी बात यह है कि  अल्ट्रासाउंड में सिर्फ 7 बच्चों की ही जानकारी मिली थी। इस घटना ने डॉक्टराें के साथ साथ दुनिया काे भी चौका दिया है। 

 

चमत्कार मान रहे डॉक्टर
डॉक्टराें का कहना है कि 25 साल की हलीमा सीजे का  अल्ट्रासाउंड हुआ था, तब गर्भ में 7 बच्चों की  जानकारी मिली थी जबकि डिलीवरी के समय 9 बच्चों का जन्म हुआ है। वह इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। ये सारे बच्चे ऑपरेशन से हुए हैं, और मां और बच्चे सभी स्वस्थ हैं। 

4 बेटे और 5 बच्चियों का हुआ जन्म 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि हलीमा सीजे ने एक साथ 4 बेटे और 5 बच्चियों को जन्म दिया है। डिलीवरी के लिए हलीमा का ऑपरेशन करना पड़ा। हालांकि मोरोक्को की हेल्थ मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।  हलीमा और उनके बच्‍चों को अगले कुछ सप्‍ताह बाद माली वापस लाया जाएगा।

लोग दे रहे अपनी प्रतिक्रिया
बताया जा रहा है कि ये काफी दुर्लभ संयोग है, जिसे लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि कुछ बच्चों का पता आखिरी समय तक नहीं चल पाया। लोग इसे लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

vasudha

Advertising