फैक्ट्री में रोबोट ने कर्मचारी के शरीर में घुसा दी 10 नुकीली रॉड, दिल दहला देंगी तस्वीरें

Saturday, Dec 15, 2018 - 06:16 PM (IST)

बीजिंगः आधुनिक युग में सोफिया जैसे स्मार्ट रोबोट अपनी कुशलता से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। दुनिया के कई देशों में सड़क पर दौड़ाने के लिए ड्राइवर लेस कार जैसे अविष्कार किए जा रहे हैं। वहीं रोबोट को लेकर एेसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जो इनके खतरों के प्रति हमें आगाह करता है।

मामला चीन का है जहां दक्षिणी चीन के झूजौ प्रांत में चीनी मिट्टी का बर्तन बनाने वाली एक फैक्ट्री में बेकाबू रोबोट ने एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर उसके शरीर में स्टील की 10 नुकीली रॉड घुसा दी, जिससे उसकी जान पर बन आई। रोबोट ने कर्मचारी के हाथ और सीने में स्टील की एक फुट लंबी 10 नुकीली रॉड घुसा दी।

इन रॉड की मोटाइ डेढ़ सेंटीमीटर थी। इसके बाद गंभीर हालत में बदहवास घायल कर्मचारी को एक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों के दल को कई घंटे की सर्जरी के बाद कर्मचारी के शरीर से रॉड को बाहर निकालने में सफलता मिली। इनमें से एक रॉड घायल कर्मचारी की मुख्य नस से लगभग सटी हुई थी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सर्जरी के बाद घायल कर्मचारी की हालत स्थिर है।  

Tanuja

Advertising