मालदीव को UNSC  चुनाव में मिली करारी शिकस्त

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 11:31 AM (IST)

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के एशिया कोटे की सीट के लिए हुए चुनाव में मालदीव को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। आंतरिक अशांति और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों में घिरा मालदीव UNSC का सदस्य नहीं बन सका।  दूसरी तरफ, इंडोनेशिया भारी बहुमत से चुनाव जीतकर सुरक्षा परिषद का सदस्य बनने में कामयाब रहा।

चुनाव में इंडोनेशिया को 144 वोट मिले, जबकि उसे जीतने के लिए सिर्फ 127 वोटों की जरूरत थी। मालदीव को 46 देशों का समर्थन मिला।  उल्लेखनीय है कि केवल एशिया कोटे के लिए चुनाव करवाना पड़ा। बाकी चार कोटे से निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

अफ्रीकी सीट से दक्षिण अफ्रीका को चुना गया है। लैटिन अमरीकी और कैरेबियाई कोटे से डोमिनिकन रिपब्लिक सुरक्षा परिषद का सदस्य बना है। पश्चिमी यूरोपीय सीट से बेल्जियम और जर्मनी को विजेता घोषित किया गया। हालांकि, महासभा में हुए मतदान के समय इन देशों को दो तिहाई बहुमत मिला था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News