इस लड़की के शरीर पर मस्से ही मस्से, बन सकती है अगली Miss Universe

Saturday, Jul 01, 2017 - 12:36 PM (IST)

कुआलालम्पुर: मलेशिया की एक युवती के चेहरे और शरीर पर जगह-जगह मस्से हैं। इन मस्सों के कारण लोग उसका काफी मजाक उड़ाते थे। अब उसी युवती के सिर पर मिस यूनिवर्स का ताज सज सकता है। अगर वह मिस मलेशिया का खिताब जीत जाती हैं तो मिस यूनिवर्स का रास्ता भी खुल जाएगा। 

20 साल की इविता देलमुंदो के चेहरे पर जन्म से ही कई मस्से हैं। उनके शरीर पर भी कई मस्से हैं। साथ ही उनकी गर्दन से शुरू होकर कंधों तक फैला जन्म से ही एक निशान भी है। इन सबकी वजह से इविता को हमेशा लोगों की हंसी का पात्र बनना पड़ता था। कई लोग तो उन्हें ‘राक्षसी’ भी कहते थे। इन सबको नजरअंदाज करते हुए इविता ने अपने इन मस्सों में ही अपनी खूबसूरती खोज ली। इविता मिस मलेशिया प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।

Advertising