महिला मंत्री का पतियों को विवादित सुझाव, कहा- ''पत्नी जिद्द करे तो तीन दिन ना सोएं उनके साथ, पिटाई भी करें''

Thursday, Feb 17, 2022 - 06:13 PM (IST)

मलेशिया: मलेशिया की एक महिला मंत्री का बयान इन दिनों खूव विवादों में है। दरअसल,  उन्होंने पुरुषों को अपनी तरफ से विवादित सुझाव दिए है जिससे पूरे मलेशिया में हड़कंप मचा हुआ है। 
 

मंत्री का कहना है कि यदि पत्नी जिद पर अड़ी रहती है और अभद्र व्यवहार करती है, तो फिर पति को उसकी पिटाई करनी चाहिए, ताकि उसे अनुशासित किया जा सके। बता दें कि मलेशिया की महिला, परिवार और सामुदायिक विकास की उपमंत्री जिनका नाम सिती जैला मोहम्मद युसॉफ है।  
 

पतियों को दिए ये विवादित सुझाव
 एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपने एक वीडियो संदेश में कुछ विचार रखे हैं। उन्होंने पुरुषों से कहा कि वे अपनी पत्नियों के साथ बात करके उन्हें अनुशासित करें। अगर उनकी पत्नी सलाह मानने से इनकार करती है तो उनके साथ तीन दिन तक ना सोएं। वे अलग सोने के बाद भी अपना व्यवहार नहीं बदलती है तो पति सख्ती दिखाएं। वे अपनी पत्नियों की पिटाई करें। उन्होंने कहा कि इससे पत्नी को पता चल सके कि उनके पति कितने सख्त हैं और क्या बदलाव चाहते हैं।
 

मंत्री जी का पत्नियों को निर्देश
 उन्होंने महिलाओं को पतियों का दिल जीतने की सलाह भी दी और कहा कि अगर महिलाएं अपने पति का दिल जीतना चाहती हैं तो उनकी अनुमति मिलने पर ही उनसे कुछ कहें। पतियों से तभी बात करें जब वे शांत हों। खाना खा चुके हों और प्रार्थना कर चुके हों, आराम कर रहे हों। जब आप बोलना चाहती हैं तो पहले उनसे अनुमति लें। 
 

सिती जैला मोहम्मद युसॉफ के इस बयान के बाद सोशल मीडिया के साथ-साथ मलेशिया में भी हड़कंप मच गया। लोग मंत्री के इस बयान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।  

Anu Malhotra

Advertising