मलेशिया ने IS के साथ संपर्क के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

Saturday, Mar 24, 2018 - 08:25 PM (IST)

कुआलालंपुर: मलेशिया पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ संपर्क रखने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे गैर मुस्लिम लोगों के धार्मिक स्थलों और अन्य स्थानों को निशाना बनाने का प्रयास कर रहे थे।

पडोसी देश इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जनवरी 2016 में हुए जोरदार धमाकों के बाद मलेशिया में हाई अलर्ट है। पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद फुजी हारून ने जारी एक वक्तव्य में कहा कि छह लोगों को उत्तरी सिंगापुर के जाहोर राज्य में गिरफ्तार किया गया और सातवें व्यक्ति को साबाह राज्य में गिरफ्तार किया गया। इन सभी पर (आई एस) समर्थक अबू सैयाफ गुट से संबंध रखने का आरोप है। 

Punjab Kesari

Advertising