ताईवान में 6.7 तीव्रता का भूकंप

Thursday, Apr 18, 2019 - 02:36 PM (IST)

बीजिंगः ताईवान के हुआलिएन काऊंटी में गुरुवार को 6.7 तीव्रता के जोेरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। चीन के भूकंप निगरानी नेटवकर् केन्द्र के अनुसार भूकंप का केन्द्र 24.02 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 121.65 डिग्री पूर्व देशांतर पर जमीन में 24 किलोमीटर की गहराई पर था। पहले इसकी तीव्रता 6.1 बताई गई थी।

 देश के केंद्रीय मौसम ब्यूरो ने बताया कि स्थानीय समयानुसार अपराह्न एक बजे के बाद आए इस भूकंप का केंद्र पूर्वी तटीय शहर हुलिएन से 10 किलोमीटर (6 मील) दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित था। टीवी पर भूस्खलन का एक फुटेज दिखाया जा रहा है लेकिन तत्काल किसी बड़े नुकसान या किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। राजधानी ताइपे में भी भूकंप से कई इमारतें हिल गईं।

ताइवान प्रशांत महासागर के आसपास ‘‘रिंग ऑफ फायर'' पर स्थित है इसलिए यहां भूकंप आने की आशंका अधिक रहती है। 1999 में यहां सबसे खतरनाक भूकंप आया था, जिसमें 2,300 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

Tanuja

Advertising