वेनेजुएला की विवादित असेम्बली में शामिल हुए निकोलस मादुरो के पुत्र

Wednesday, Aug 02, 2017 - 12:44 PM (IST)

काराकस: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के बेटे को 545 सदस्यों वाली नई असेम्बली का सदस्य बनाया गया गया है। इस असेम्बली के गठन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और इसकी अंतर्राष्ट्रीय निंदा भी हो रही है।

निकोलसिटो या लिटिल निकोलस के नाम से जाने जाने वाले निकोलस अर्नेस्टो मादुरो गुएरा अपनी सौतेली मां सिलिया फ्लोरेस (60) के साथ असेम्बली में शामिल होंगे जिनका चयन रविवार को वेनेजुएला के संविधान के पुनर्लेखन के लिए किया गया था। चुनावी अधिकारियों ने नई इकाई में उनकी सीट की पुष्टि कल की। 27 वर्ष की आयु में एक हाई-प्रोफाइल सार्वजनिक जीवन में यह उनकी पहली भूमिका होगी। अर्थशास्त्री के रूप में प्रशिक्षित मादुरो के बेटे पहले ही राष्ट्रीय फिल्म संस्थान के प्रमुख के तौर पर कार्य कर चुके हैं साथ ही उप राष्ट्रपति के कार्यालय में राष्ट्रपति प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में काम कर चुके हैं।

Advertising