मादूरो की इस फोटो ने मचाया गदर, Tech ट्रैक सूट बन गया ग्लोबल सनसनी !
punjabkesari.in Tuesday, Jan 06, 2026 - 12:36 PM (IST)
International Desk: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने वेनेजुएला और अमेरिका से जुड़ी राजनीति के साथ-साथ फैशन जगत में भी हलचल मचा दी है। इस तस्वीर में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो कथित तौर पर हथकड़ी लगाए और आंखों पर पट्टी बांधे नजर आ रहे हैं। हालांकि, मादुरो की गिरफ्तारी या अमेरिका द्वारा किसी सैन्य कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तस्वीर में मादुरो ने ग्रे रंग का नाइकी टेक फ्लीस (Nike Tech Fleece) हुडी ट्रैक सूट पहन रखा है। दावा किया जा रहा है कि यह फोटो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शेयर की गई, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। देखते ही देखते एक गंभीर भू-राजनीतिक घटनाक्रम फैशन चर्चा में बदल गया।
Tracksuit worn by Maduro during his detention by US forces goes viral —
— Vegas ⚔️ (@vegasyx) January 5, 2026
The former Venezuelan leader was photographed wearing a grey Nike Tech Fleece tracksuit. The photo, shared by Donald Trump on Truth Social, instantly became a meme and gave rise to the trend “Maduro Fit.” pic.twitter.com/kELMGqm0z4
वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया
तस्वीर वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं बंट गईं। कुछ यूजर्स ने इसे मजाक में “हैलोवीन कॉस्ट्यूम” तक कह दिया, जबकि कई लोगों ने बताया कि नाइकी टेक फ्लीस को लेकर गूगल सर्च और ऑनलाइन मांग में अचानक उछाल आ गया है।
After Venezuela President Nicolas Maduro was arrested by US forces, photos of him wearing grey Nike tracksuit went viral. People started searching and buying the same tracksuit online, shops ran out of stock.
— MASTER 💯 (@officialamaster) January 5, 2026
Some people also pointed out to the irony that a leader who spoke… pic.twitter.com/iXPy39fGyu
कितनी है ट्रैक सूट की कीमत?
नाइकी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जैकेट की कीमत लगभग 140 डॉलर (करीब 12,600 रुपए), पैंट की कीमत करीब 120 डॉलर (लगभग 10,800 रुपए) है। कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह ट्रैक सूट आउट ऑफ स्टॉक बताया गया, जबकि ई-बे जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग दामों में उपलब्ध है। भारत में कुछ रिटेल प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत करीब 5,697 रुपये भी बताई जा रही है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोडक्ट कम से कम 50 प्रतिशत टिकाऊ सामग्री से बना है, जिसमें रीसाइकल्ड पॉलिएस्टर और ऑर्गेनिक कॉटन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।
बाकी एक्सेसरीज़ की भी चर्चा
- वायरल फोटो में मादुरो के साथ दिख रहे अन्य सामान भी चर्चा में हैं।
- Wanme स्लीप मास्क: लगभग 6 डॉलर (करीब 540 रुपए)
- Flintronic एंटी-नॉइज ईयर प्रोटेक्टर: करीब 11 डॉलर (लगभग 990 रुपए)
फिलहाल, तस्वीर और उससे जुड़े दावों की सच्चाई पर सवाल बने हुए हैं, लेकिन इतना तय है कि मादुरो का यह कथित ट्रैक सूट दुनियाभर में चर्चा का विषय बन चुका है।
