लंदन: प्रिंस चार्ल्स होंगे अगले राष्ट्रमंडल प्रमुख

Friday, Apr 20, 2018 - 10:27 PM (IST)

लंदन: राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों ने महारानी एलिजाबेथ के बाद उनके पुत्र प्रिंस चार्ल्स को अगले राष्ट्रमंडल प्रमुख बनाए जाने पर सहमति जताई है। 

बीबीसी और प्रेस एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक(चोगम) के शुक्रवार को दूसरे और अंतिम दिन के सम्मेलन में महारानी एलिजाबेथ ने कहा कि यह वंशानुगत नहीं है, लेकिन उनकी हार्दिक इच्छा है कि प्रिंस उनके उत्तराधिकारी बने। बाद में राष्ट्रमंडल प्रमुखों ने उनकी बात पर सहमति जताई। रिपोर्ट में कहा गया कि बैठक की समाप्ति के बाद प्रिंस की नियुक्ति की पुष्टि को लेकर बयान जारी किया जाएगा। 

Pardeep

Advertising