नाकाम मर्दों के अकेलेपन का इलाज है यह महिला! 400 पुरुषों के साथ हमबिस्तर होकर सिखाए Romance के गुर, जानें कौन है Lady Therapist?

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 11:40 AM (IST)

Romance guru for mens : दुनिया में आपने कई तरह के थेरापिस्ट्स और डॉक्टरों के बारे में सुना होगा लेकिन काली मिलर (Kaly Miller) का काम जरा हटकर और अनोखा है। काली खुद को एक 'रोमांस सरोगेट' या 'सेक्स थेरापिस्ट' कहती हैं। उनका काम सिर्फ शारीरिक नजदीकी तक सीमित नहीं है बल्कि वे उन पुरुषों की मदद करती हैं जो रिश्तों में नाकाम रहे हैं या जीवन में कभी किसी का साथ नहीं पा सके।

स्पोर्ट्स मसाज से रोमांस थेरापिस्ट बनने का सफर

काली मिलर पहले एक स्पोर्ट्स मसाज थेरापिस्ट थीं। उन्होंने साइकोसेक्शुएलिटी (Psychosexuality) की पढ़ाई की और 30 साल की उम्र के बाद महसूस किया कि वे इंसानी भावनाओं और जुड़ाव को गहराई से समझना चाहती हैं। एक अखबार में खुले विचारों वाले बॉडी वर्कर का विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखा। हालांकि शुरुआत में वे हिचकिचा रही थीं लेकिन उनके पहले क्लाइंट ने उनका नजरिया बदल दिया।

यह भी पढ़ें: 500 वाली मोमो और मसाज वाली, यहां धंधा करने बैठी हो...? तीन युवतियों को सरेआम किया जलील, नस्लवाद का गंदा Video Viral

एक बूढ़े शख्स की अधूरी इच्छा ने बदली जिंदगी

काली ने एक ब्रिटिश टीवी शो 'दिस मॉर्निंग' में अपने करियर की सबसे भावुक कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि उनका पहला क्लाइंट 60 साल से अधिक उम्र का एक बेहद शर्मीला व्यक्ति था। उस शख्स ने मुझसे कहा कि वह असली प्यार और स्पर्श को महसूस किए बिना मरना नहीं चाहता। 

PunjabKesari

वह इतना अकेला था कि दुकानों पर नोट के बजाय सिक्के देता था ताकि भुगतान करते समय उसका हाथ कैशियर से छू जाए। उसके लिए बस वही एक 'ह्यूमन टच' था। इस घटना ने काली को झकझोर कर रख दिया और उन्हें एहसास हुआ कि दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें केवल शारीरिक सुख नहीं बल्कि भावनात्मक साथ और इंटिमेसी सीखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: सुहागरात पर पति ने की Virginity Test कराने की मांग, फिर नवजात को उल्टा लटकाया और फिर...

देह व्यापार से अलग है यह पेशा

काली स्पष्ट करती हैं कि उनका काम साधारण देह व्यापार से बिल्कुल अलग है। वे क्लाइंट्स से बातें करती हैं उनके मानसिक अवरोधों को दूर करती हैं और उन्हें सिखाती हैं कि किसी के साथ भावनात्मक रिश्ता कैसे बनाया जाता है। वे उन पुरुषों की मदद करती हैं जो अपनी शर्मीली फितरत या किसी डर की वजह से महिलाओं से बात नहीं कर पाते। काली अब तक करीब 400 क्लाइंट्स के साथ काम कर चुकी हैं।

परिवार का मिलता है पूरा साथ

अक्सर ऐसे पेशों को समाज में गलत नजर से देखा जाता है लेकिन काली के मामले में ऐसा नहीं है। उनके अपने बच्चे हैं और उनका परिवार उनके इस करियर को पूरी तरह सपोर्ट करता है। काली का मानना है कि वे लोगों के जीवन से अकेलापन दूर कर उन्हें एक नया आत्मविश्वास दे रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News