लंदन में बन रहा पहला पॉड होटल

Wednesday, May 09, 2018 - 10:58 AM (IST)

लंदनः बदलते जमाने के साथ आधुनिक तकनीक का भी तेजी से विस्तार हो रहा है।  पॉड टैक्सी सेवा अभी ढंग से शुरू भी नहीं हो पाई थी कि कनाडा के इंजीनियरों ने पॉड होटल पर काम करना शुरू कर दिया।  इसे ‘टेट्रा होटल’ का नाम दिया गया है।  कंपनी इसे लंदन के शार्ड और एफसी चेल्सी के पास स्टैमफोर्ड ब्रिज ग्राउंड में बनाएगी।

इसके अलावा नॉर्वे, कनाडा, न्यूजीलैंड, स्पेन, पुर्तगाल, हंगरी और यूके में भी इस होटल का निर्माण किया जाएगा।इंजीनियरों ने इस होटल को भविष्य का संरचना कहा है। पॉड को बनाने में कार्बन आधारित चीजों का इस्तेमाल होगा।. होटल को बनाने में समय तो कम लगता ही है, साथ ही लागत भी काफी कम है। यह पॉड होटल चार तलों में बंटा होगा व इसमें 42 सुइट्स होंगे ।  होटल में पॉड की ऊंचाई 19 मीटर होगी।

Tanuja

Advertising