इस मॉल में सिर्फ बिकिनी पहनकर आती हैं महिलाएं !

Tuesday, Nov 29, 2016 - 01:38 PM (IST)

लंदनः मॉल में लोगों की भीड़ बढ़ाने के लिए कई तरह के ऑफर्स निकाले जाते हैं ताकि मॉल को ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो सके। लेकिन एक मॉल में हर हफ्ते के अंत में नजारा चौंकाने वाला होता है। क्योंकि यहां आने वाली लड़कियां सिर्फ बिकिनी में नजर आती हैं। ब्रिटेन के एस्सेक्स में लेकसाइड शॉपिंग सैंटर एक ऐसी जगह है जहां हफ्ते के अंत में महिलाएं कम से कम कपड़ों में नजर आती हैं। ऐसा करने के पीछे एक बड़ी वजह है।

दरअसल, रविवार के दिन जो भी 100 महिलाएं मॉल में बिकनी और हाई हील पहनकर पहुंचती हैं, उन्हें कई तरह के पुरस्कार मिलते हैं। जिस वजह से कई औरतें बिकनी में इस शॉपिंग सैंटर में पहुंचकर शॉपिंग का फायदा उठाना नहीं भूलती। वहीं इस मॉल के कर्मचारियों का मानना है कि महिलाएं इस तरह ज्यादा खूबसूरत लगती हैं और वो अपनी पसंद के कपड़े चुन पाती हैं।  

Advertising