किसी भी वस्तु को रिमोट में बदल देती है ये नई तकनीक

Monday, Oct 02, 2017 - 04:45 PM (IST)

लंदनः क्या आपका टीवी रिमोट बार-बार खोजने पर भी नहीं मिल रहा है? वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जो चाय के कप और खिलौना कारों जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुओं को टीवी के रिमोट कंट्रोल में बदल सकती है।  ब्रिटेन स्थित लंकास्टर यूनिर्विसटी के अनुसंधानकर्ताओं ने एक नई तकनीक के बारे में बताया है जो शरीर की गतिविधियों या वस्तुओं की गतिविधियों का स्क्रीन के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करती है।

 ‘मैचपॉइंट’ प्रौद्योगिकी में केवल एक सामान्य वेब कैमरे की आवश्यकता है । यह प्रौद्योगिकी, उन गतिमान लक्ष्यों को दिखाते हुए काम करती है जो स्क्रीन के कोने में होते हैं। ये लक्ष्य विभिन्न कार्यों जैसे आवाज, चैनल बदलना या मेन्यू दिखाना जैसे अलग अलग काम करते हैं। 

उपयोगकर्ता लक्ष्यों की गतिविधि की दिशा को अपने हाथ, सिर या अन्य वस्तु के साथ समन्वित करते हैं ताकि अपेक्षित कार्य के लिए स्वत: समायोजन हो सके।  मौजूदा संकेत नियंत्रण प्रौद्योगिकी के विपरीत, यह सॉफ्टवेयर केवल एक हाथ या शरीर के किसी एक विशिष्ट भाग की खोज नहीं करता है जिसे पहचानने के लिए उसे प्रशिक्षित किया जाता है।

Advertising