जब 25 साल बाद शादी का जोड़ा पहनकर पति के सामने आई पत्नी, 40 लाख बार देखा गया Video

Thursday, Apr 09, 2020 - 02:02 PM (IST)

लंदन: कोरोना वायरस का खतरा पूरी दुनिया में तेजी से बढता जा रहा है। इस खतरे से बचने के लिए ज्यादातर देशों ने लॉकडाउन किया हुआ जिसकी वजह से लोग घर में  अपना वक्त बिता रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें पत्नी जब 25 साल बाद शादी का जोड़ा पहनकर आई तो पति हक्का बक्का रह जाता है। 

40 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है वीडियो 
 30 सेकेंड के इस वीडियो में महिला अपनी 25 साल पुरानी शादी की ड्रेस में नजर आती है। इसके बाद अपने पति के पास जाती है, जो टीवी पर कुछ देख रहे होते हैं. इसके बाद जैसे ही वह अपनी पत्नी को उस ड्रेस में देखता है वह हैरान रह जाता है। वीडियो के कैप्शन में महिला ने लिखा, ''हमेशा की तरह हम अभी भी एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं''। इस वीडियो को 6 अप्रैल को शेयर किया गया था। इस वीडियो को अब तक 40 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

Anil dev

Advertising