जर्मनी के चिडिय़ाघर से भागे शेर और तेंदुए, पुलिस कर रही है कार्रवाई

Friday, Jun 01, 2018 - 05:59 PM (IST)

बर्लिनः जर्मनी के पश्चिमी लुएनबक शहर के एक चिडिय़ाघर से कई शेरों और तेंदुओं के भाग जाने की घटना के बाद पुलिस ने उस इलाके के लोगों को अपने घरों के अंदर रहने की हिदायत दी है। पास के रूएम शहर की पुलिस ने आज क्षेत्रीय प्रसारक एसडब्ल्यूआर की उस रिपोर्ट की पुष्टि की जिसमें एसडब्ल्यूआर ने बताया था कि पर्वतीय आइफल इलाके में एक चिडिय़ाघर से शेर , तेंदुए भाग गए हैं।

पुलिस ने कहा कि वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं , लेकिन फिलहाल उनके पास कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। एसडब्ल्यूआर ने रिपोर्ट की कि लक्जमबर्ग और बेल्जियम की सीमा से लगते इस इलाके के स्थानीय अधिकारियों ने सभी निवासियों को हिदायत दी है कि वे अपने घरों के अंदर रहें। बहरहाल पुलिस इन ङ्क्षहसक पशुओं की तलाश कर रही है।       

Isha

Advertising