इवेंट में खेल रही बच्ची पर शेर ने किया हमला, देखें रोंगेते खड़े कर देने वाला Video

Saturday, Mar 10, 2018 - 03:45 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: दुनियाभर में शेर को सबसे घातक जानवर माना जाता है जो अपने शिकार को पल भर में दबोच कर खत्म कर देता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाली घटना सऊदी अरब के शहर जेद्दाह से सामने आई है। जहां गुस्साए शेर ने एक बच्ची पर हमला कर दिया। हालांकि बच्ची को तुरंत शेर के कब्जे से छुड़ा लिया गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार वसंत महोत्सव में एक इवेंट का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में सभी बच्चे खेल रहे थे। बच्चे पिंजरे के चारों ओर शेर का पीछा कर रहे थे। इसी बीच शेर ने कोने में खड़ी बच्ची पर हमला कर दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्ची खुद को शेर के चंगुल से छुड़ाने के लिए संघर्ष कर रही है। वहां मौजूद ट्रेनर ने तुरंत शेर के मुंह से बच्ची को छुड़ा लिया उसे मामूली चोटें आई हैं। वही इस घटना के बाद बच्चे दहशत में आ गए। एनिमल ट्रेनर के अनुसार उस बच्ची ने अपने बालों पर बटरफ्लाई वाला हेयर क्लिप पहना था जिससे शेर आकर्षित होकर बच्ची पर हमला करने लगा।

Advertising