लीबिया: आतंकवादियों ने तेल पाइपलाइन को लगा दी आग

Sunday, Apr 22, 2018 - 10:56 AM (IST)

बेंगाजीः लीबिया में शनिवार को आतंकवादियों ने अल-वाहा तेल कंपनी की पाइपलाइन में शनिवार को आग लगा दी, जिसकी वजह से प्रति दिन 70,000 बैरल और 100,000 बैरल तेल नुकसान होने का अनुमान है। लीबिया की सरकारी तेल कंपनी राष्ट्रीय तेल निगम (NOC) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

NOC ने आग लगने की वजह अज्ञात बताया लेकिन वाहा के एक सूत्र ने इस घटना के पीछे एक आतंकवादी समूह की हाथ बताई है। आग उत्तर-पश्चिम मराडा से 21 किलोमीटर दूर उसी क्षेत्र में लगी है जहां गत दिसंबर महीने में तेल पाइपलाइन में आग लगी थी। उस समय भी प्रतिदिन 70,000 बैरल से 100,000 बैरल का नुकसान हुआ था।

 लीबिया के अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी अधिक हैं। एनओसी ने बताया कि दमकलकर्मी घटना स्थल पर मौजूद हैं और आग को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। 
 

Tanuja

Advertising