लीबिया: शरणार्थियों को ले जा रही नौका डूबी, 25 की मौत की आशंका

Saturday, Jan 06, 2018 - 11:43 PM (IST)

रोम: लीबिया के निकट नौका डूबने से कम-से-कम 25 लोगों के डूबने की आशंका है। इसमें करीब 150 शरणार्थी सवार थे। 

जर्मन चैरिटी सी वॉच ने ट्विटर पर कहा, ‘‘उत्तरी त्रिपोली में रबर की नौका डूब गई। इस घटना में कम-से-कम 25 लोगों की मौत हो गई, वास्तविक संख्या अब भी अस्पष्ट है। इटली की नौसेना घटनास्थल पर है।’’ इटली के तटरक्षक ने बताया कि डूबते पोत से 85 लोगों को बचा लिया गया है। अब तक आठ लोगों के शव मिले हैं।   

Advertising