इजराइली हमलों बाद लेबनान सरकार बोली-हिज़्बुल्लाह की सैन्य गतिविधियां अवैध, ‘युद्ध या शांति का फैसला सिर्फ...’

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 05:51 PM (IST)

International Desk: इजराइली हमलों के बाद लेबनान सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह हिज़्बुल्लाह Hezbollah की सभी सैन्य गतिविधियों को ‘गैरकानूनी कृत्य’ मानती है और संगठन से अपने हथियार राज्य के हवाले करने की मांग की है। लेबनान के प्रधानमंत्री (नवाफ़ सलाम) Nawaf Salam ने सोमवार को कहा कि देश में युद्ध और शांति से जुड़ा कोई भी निर्णय केवल राज्य का अधिकार है।

 

उन्होंने दो टूक कहा कि हिज़्बुल्लाह की सभी सैन्य गतिविधियां प्रतिबंधित हैं और संगठन को केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित रहना चाहिए। सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों से कहा है कि वे किसी भी प्रकार की मिसाइल या ड्रोन फायरिंग को रोकें और इसके पीछे शामिल लोगों को हिरासत में लें। यह कदम देश की आंतरिक स्थिरता और संप्रभुता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

  

हिज़्बुल्लाह लंबे समय से लेबनान में एक राजनीतिक दल के साथ-साथ सशस्त्र संगठन के रूप में सक्रिय रहा है। हालांकि, सरकार का ताजा बयान यह संकेत देता है कि अब राज्य सुरक्षा और सैन्य अधिकारों को पूरी तरह अपने नियंत्रण में लेना चाहता है। विश्लेषकों का मानना है कि सरकार का यह रुख देश की आंतरिक राजनीति और क्षेत्रीय समीकरणों पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि हिज़्बुल्लाह सरकार की इस मांग पर क्या प्रतिक्रिया देता है और देश में सुरक्षा स्थिति किस दिशा में जाती है।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News