बेटे की कब्र खोद महिला ने दी अनोखी मिसाल, फोटोज वायरल

Tuesday, Jul 11, 2017 - 02:34 PM (IST)

बेरुतः लेबनान की एक महिला ने इंसानियत की एक अनोखी मिसाल पेश की है। महिला ने रिफ्यूजी कैंप में आग लगने से मरे एक बच्चे के शव को दफनाने के लिए अपने ही बेटे की कब्र दोबारा खोद दी। ऐसा करते हुए महिला की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को सबसे पहले सोमवार को Refugees Without Borders नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया था। 

फेसबुक पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बेक्का घाटी के एक शरणार्थी कैंप में आग लगने के बाद इस सीरियाई बच्चे की मौत हो गई थी। इस बच्चे के शव को स्थानीय कब्र में ग्रामीणों ने दफनाने नहीं दिया। इसके बाद मजबूर होकर महिला ने एक साल पहले ही मर चुके अपने बेटे की कब्र को खोदा और सीरियाई बच्चे के शव को वहीं दफनाया। 

बीते हफ्ते मंगलवार को लेबनान के शरणार्थी कैंप में आग लगने से एक बच्चे की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। लेबनान में 15 लाख से ज्यादा सीरियाई रिफ्यूजी रह रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि ग्रामीणों ने स्थानीय कब्रगाह में बच्चे के शव को दफनाने से क्यों इंकार किया। 

Advertising