बोलीविया में भूस्खलन से कम से कम 11 लोगों की मौत (Photos)

Monday, Feb 04, 2019 - 04:22 PM (IST)

अल चोरो: बोलीविया के अल चोरो में भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर कई कारें धंस जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई व 18 अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिन से जारी भारी बारिश के कारण इसी स्थान पर फिर से ताजा भूस्खलन आए, हालांकि इनके कारण किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

लोक निर्माण कार्य प्रमुख ऑस्कर कोका ने बताया कि भूस्खलन के कारण 200 मीटर नीचे धंसी दो कारों से शव बरामद किए गए हैं। पुलिस जनरल रोमुलो डेलगाडो ने बताया कि मृतकों में छह वयस्क और पांच नाबालिग हैं।

Tanuja

Advertising