चीन के हुबेई में भूस्खलन से 9 की मौत

Wednesday, Jul 08, 2020 - 01:18 PM (IST)

वुहान: चीन के हुबेई प्रांत में भारी बारिश के कारण बुधवार को हुए भूस्खलन में 9 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के अनुसार हुआंगमेई काउंटी के दाहे शहर में बुधवार तड़के करीब चार बजे भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन की चपेट में आकर नौ लोगों की मौत हो गयी।

 

आपातकालीन, सार्वजनिक सुरक्षा, सशस्त्र पुलिस, चिकित्सा और अन्य विभागों का बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और 40 से अधिक ग्रामीणों को वहां से हटा दिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बुधवार सुबह काउंटी में मूसलाधार बारिश हुई और 200 मिमी. बारिश दर्ज की गयी, वहीं दाहे में अधिकतम वर्ष 353 मिमी. दर्ज की गयी।  

Tanuja

Advertising