बोलिविया में लैंडिंग दौरान टूटा विमान का गियर

Friday, Nov 23, 2018 - 05:56 PM (IST)

लापाज (बोलिविया): पेरू की एक विमानन कंपनी के बोइंग 737 विमान का बोलिविया के एक हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान का लैंडिंग  गियर  टूट गया। इस कारण तकरीबन 10 घंटे तक रनवे बंद रहा। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में विमान में सवार 122 यात्रियों या चालक दल के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।  

अधिकारियों ने बताया कि वे विमान को आगे बढ़ाने में सक्षम नहीं थे। इसकी वजह से 10 घंटे तक रनवे बंद रहा। इस कारण बोलिविया की राजधानी के निकट स्थित अल अल्टो हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली कई उड़ानें विलंबित हुईं। विमान पेरू के कुजको से आ रहा था।  एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 
 

Tanuja

Advertising