PHOTOS: कुछ अलग अंदाज में योगा की प्रैक्टिस कराती है ये लड़की

Sunday, Sep 18, 2016 - 06:08 PM (IST)

सेन फ्रांसिस्को: दुनिया में कई अजीबोगरीब किस्से देखने को मिलते हैं। एेसा ही एक किस्सा सेन फ्रांसिस्को में सामने आया। यहां रहने वाली डी एसॉल्ट नामक महिला योगा गुरू है जो योगा की क्लास लेने से पहले जमकर गांजा पीती है। इतना ही नहीं उनके साथ योगा सीखने वाले लोग भी गांजा पीते हैं।

डी का मानना हैं कि योग प्रेक्टिस के दौरान गांजा पीने वाले लोग अपनी बॉडी और पॉश्चर को लेकर ज्यादा जागरूक हो गए। डी का कहना हैं कि आयुर्वेद में हजारों साल पहले ध्यान और योग के लिए भांग और गांजे का उपयोग किया जाता था। लेकिन उन्हें योगा टीचर ट्रेनिंग में एेसी बातें नहीं बताई गई थी जिसके चलते उन्होंने पहले तो योगा के दौरान एेसी चीजों का इस्तेमाल नहीं किया पर बाद में उन्होंने इसको अपनाने का मन बनाया। 

Advertising