रूस ने अमेरिका के परमाणु हथियारों में कमी के प्रस्ताव का मांगा विवरण

Saturday, Apr 27, 2019 - 04:17 PM (IST)

मॉस्कोः रूस ने अमेरिका के विश्व में परमाणु हथियारों की कम करने दिशा में किए जा रहे प्रयासो का स्वागत किया है। रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु निरस्त्रीकारण से संबद्ध प्रस्ताव का स्वागत करत् हैं और इस संबंध में विस्तार से जाना चाहते हैं।

अप्रैल के शुरु में श्री ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका, रूस और चीन को हथियारों पर होने वाले खर्च को रोकना चाहिए और लंबे समय तक शांति कायम करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। श्री पेस्कोव ने कहा, ‘‘परमाणु हथियारों में कमी लाए जाने की अुगवाई करने का हम स्वागत करते है, लेकिन यह मामला बहुत कठिन है।

इसकी अगुवाई करना अच्छा है लेकिन हम इसके बारे में विस्तृत विवरण चाहते है। राष्ट्रपति ट्रंप के इस प्रस्ताव का क्या तात्पर्य है।'' प्रवक्ता के अनुसार अमेरिका के विशेषज्ञों ने इस विषय पर अपने रूसी सहयोगियों के साथ कोई चर्चा नहीं की है।

Tanuja

Advertising