पाकिस्तान में 2 भाइयों ने सगी बहन को हथोड़े व हैल्मेट से पीटा, देखें वीडियो

Monday, Jul 05, 2021 - 04:06 PM (IST)

पेशावर: पाकिस्तान में दो भाइयों ने अपनी बहन को हथौड़े और हेलमेट से पीटने का क्रूर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर  बहन को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया  है। द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल  वीडियो में अब्दुल हन्नान नामक शख्स के दो बेटे (आफताब और अरशद) पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगने पर अपनी बहन की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मामला खैबर पख्तूनख्वा  का बताया जा रहा है। पुलिस ने पेशावर के अमीन कॉलोनी से दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। केपी पुलिस ने ट्वीट किया, "पूछताछ करने पर संदिग्धों आरोपितों ने पुष्टि की कि उन्होंने अपनी बहन (मिस्माह) को उसके पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगने के लिए पीटा था।" महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, जांच के बाद भाना मारी पुलिस स्टेशन में भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

 

वीडियो क्लिप में भाइयों को महिला को नीचे फर्श पर धकेलते और बार-बार हथौड़े और हेलमेट से मारा गया है। एक भाई द्वारा बहन पर हेलमेट भी फेंका गया है। वीडियों में वह दर्द से कराह रही है। इस दौरान एक अन्य महिला हस्तक्षेप करने की कोशिश करती है लेकिन उसे गले से पकड़ लिया जाता है और एक संदिग्ध द्वारा हिंसक रूप से फर्श पर धकेल दिया जाता है।  बता दें कि ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2018 में पाकिस्तान को महिलाओं के लिए दुनिया का छठा सबसे खतरनाक देश बताया गया है।
 

Tanuja

Advertising