18 साल बाद दम्पित को मिला कुछ एेसा, खुशी का नहीं रहा ठिकाना ! (देखें तस्वीरें)

Sunday, Jan 15, 2017 - 03:43 PM (IST)

वाल्टरबोरोः अमरीका के दक्षिणपूर्वी प्रांत फ्लोरिडा के अस्पताल से चुराई गई बच्ची 18 साल बाद सही-सलामत जिंदा मिली है। दक्षिण कैरोलिना पुलिस के मुताबिक, कामिया मोबले का जन्म के कुछ ही देर बाद जुलाई, 1998 में अपहरण कर लिया गया था, जिसे ढूंढ लिया गया है।

इस सिलसिले में पुलिस ने ग्लोरिया विलियम्स नामक महिला को गिरफ्तार किया है। ग्लोरिया विलियम्स (51) को कामिया मोबले अब तक अपनी मां मानती आई है। ग्लोरिया ने उसका नाम भी बदल दिया था। बच्ची के वास्तविक माता-पिता को जब इसकी जानकारी मिली तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।। जांचकर्ताओं ने बताया कि DNA टैस्ट से कामिया मोबले की पहचान हुई है।

पुलिस के अनुसार, कामिया को ढूंढ़ने के लिए लगातार कई वर्षों तक जगह-जगह पोस्टर लगाए जाते रहे। 2.5 लाख डॉलर के ईनाम की भी घोषणा की गई। न सिर्फ अमरीका, बल्कि कई अन्य देशों में भी उसकी खोज की गई। जैक्सनविले के शेरिफ माइक विलियम्स ने बताया कि उन्होंने देश में अब तक ऐसी कोई घटना नहीं देखी है। कामिया ने बताया कि उसे यही लगता था कि ग्लोरिया ही उसकी मां है।

 

Advertising