खालिस्तान टैरर नैटवर्क बेनकाब: भारत हमारा दुश्मन और पाक सच्चा मित्र

Thursday, Oct 04, 2018 - 09:56 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः खालिस्तानी टेरर नेटवर्क ने भारत के खिलाफ जंग छेड़ दी है। एक टी.वी. चैनल ने ब्रिटेन में चल रही इसकी गतिविधियों का स्टिंग करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसमें नेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रधान शमशेर सिंह ने कहा है कि भारत हमारा दुश्मन नं 1 है और पाकिस्तान 100 फीसदी हमारा सच्चा मित्र है। उसने कबूला कि हमने भारत के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और सेना प्रमुख को मारा, क्योंकि ये हमारे बहुत बड़े दुश्मन थे। उसने कहा कि हमारे खालिस्तानी टेरर नेटवर्क का मकसद भारत के टुकड़े करना है।

भारत के खिलाफ बोलते हुए शमशेर सिंह ने कहा है कि जो लोग दिल्ली में बैठे हैं, वे हमारे दुश्मन हैं और हम उन्हें मिटाना चाहते हैं। शमशेर सिंह ने कहा कि अगर मोदी फिर चुनाव जीत गए तो ये बहुत खतरनाक होगा। उसने कहा कि हमारा हथियारबंद संघर्ष जारी है। उसने साफ तौर पर कहा कि आरएसएस नेताओं को मारने के पीछे केसीएफ का हाथ है। अगर कोई भारत विरोधी है तो हम उसका साथ देंगे और उसकी हर तरह से सहायता करेंगे। हम कश्मीर मे रह रहे अलगाववादियों, माओवादियों और नक्सलवादियों के संपर्क में हैं, क्योंकि इन्होंने भी भारत के खिलाफ जंग छेड़ रखी है।

शमशेर सिंह ने कहा कि अगर मोदी फिर चुनाव जीत गए तो ये बहुत खतरनाक होगा। उसने कहा कि हमारा हथियारबंद संघर्ष जारी है। 

आप के फंड की होगी जांचः पंजाब सी.एम.
इस खुलासे के बाद पंजाब की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। इस संबंध में पंजाब के सी.एम कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भी इसकी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि आप के पास फंड कहां से आया है, इस संबंध में चुनाव आयोग से कहकर जांच कराई जाएगी। देश की शांति को भंग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इस खुलासे के बाद मनजीत सिंह जी.के प्रधान अकाली दल, दिल्ली ने कहा कि आप को चुनाव के दौरान मिले हर फंड की जांच की जाए।

चुनाव के दौरान आप को भेजा गया फंड 
शमशेर सिंह ने खुलासा करते हुए कहा कि हमने चुनाव के दौरान आप को फंड दिया था। हम चाहते हैं कि हम आतंकवादियों और उग्रवादियों की सहायता करें, ताकि वो भारत में आतंक मचा सकें। हम भारत को टुकड़ों में बांट देना चाहते हैं।

मनीष सिसोदिया ने रिपोर्टर को किया ब्लॉक
इस खुलासे के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने टी.वी चैनल में इस बात का खुलासा करने वाले रिपोर्टर को ब्लॉक कर दिया है। बताया जा रहा है इन दोनों के बीच कथित तौर पर गाली-गलौच भी हुआ है।

Isha

Advertising