केन्या : सड़क किनारे बम विस्फोट में 11 पुलिस अधिकारियों की मौत

Sunday, Oct 13, 2019 - 09:37 AM (IST)

 नैरोबीः  केन्या में सोमालिया के साथ लगने वाली दक्षिणी सीमा पर सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में पुलिस के 11 अधिकारियों की मौत हो गई। पुलिस प्रमुख ने यह जानकारी दी। महानिरीक्षक हिलेरी मुत्यमबई ने शनिवार को बताया कि अधिकारियों की गश्ती कार को लिबोई कस्बे के पास दामाजले हारे हारे मार्ग पर धमाका कर उड़ा दिया गया।

 

अब तक किसी ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन संदेह है कि सोमालिया के अल शबाब आतंकवादियों ने इसे अंजाम दिया है। अलकायदा से संबद्ध इस समूह ने हाल के कुछ वर्षों में केन्या के सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की गतिविधि तेज कर दी हैं। इस समूह ने सोमालिया के लड़ाकों से निपटने के लिए केन्या की ओर से सैनिक भेजे जाने के बाद 2011 में उससे बदला लेने की ठानी थी। एपी नेहा शोभना

 

Tanuja

Advertising