केजरीवाल ने सोल की यात्रा के दौरान सारंग उत्सव में लिया हिस्सा

Thursday, Sep 13, 2018 - 01:26 AM (IST)

सोल: दक्षिण कोरिया की यात्रा पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां के चेओंगग्येचिओन स्ट्रीम का दौरा किया। चेओंगग्येचिओन स्ट्रीम एक लोकप्रिय सार्वजनिक स्थल और एक शहरी नवीकरण परियोजना है। 

केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने के बाद से पहली बार विदेश का द्विपक्षीय दौरा कर रहे हैं। उनके साथ शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद हैं। आप नेता ने यहां चल रहे भारत महोत्सव ‘सारंग 2018’ में भी हिस्सा लिया। वह योनसेई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और दक्षिण कोरिया के लोगों को भारत की विरासत की छलक दिखाने के लिए सोल स्थित भारतीय दूतावास की सराहना की।          

Pardeep

Advertising