कजाखस्तान ने राजधानी का नाम बदला, राष्ट्रपति का कार्यकाल बढ़ाया

Saturday, Sep 17, 2022 - 10:24 PM (IST)

मास्कोः कजाखस्तान के राष्ट्रपति ने संविधान में किए गए उन संशोधनों पर शनिवार को हस्ताक्षर कर दिए, जो राष्ट्रपति के कार्यालय को बढ़ा कर सात साल करने और देश की राजधानी का पुराना नाम फिर से रखे जाने का प्रावधान करता है। 

जनवरी में हुए हिंसक प्रदर्शनों में 200 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद राष्ट्रपति कासिम जोमार्त तोकायेव द्वारा राजनीतिक एवं आर्थिक सुधार किये जाने का आह्वान करने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। कजाखस्तान की संसद ने राष्ट्रपति का कार्यकाल बढ़ा कर सात वर्ष करने और देश की राजधानी का नाम बदलने से संबंधित संविधान संशोधनों को शुक्रवार को आम सहमति से पारित कर दिया था। 

संविधान संशोधनों के तहत राष्ट्रपति का कार्यकाल मौजूदा पांच साल से बढ़ा कर सात वर्ष किया गया है, लेकिन यह राष्ट्रपति के दूसरे कार्यकाल पर भी रोक लगाता है। संसद में देश की राजधानी का नाम नुर-सुल्तान से बदलकर फिर से अस्ताना किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। 

Pardeep

Advertising