एवरेस्ट की चोटी 21वीं बार फतह कर नेपाली ने बनाया रिकॉर्ड

Saturday, May 27, 2017 - 05:11 PM (IST)

काठमांडो: नेपाल के एक शेरपा ने माऊंट एवरेस्ट को 21वीं बार फतह कर आज इतिहास रच दिया। एेसा करने वाले वह तीसरे पर्वतारोही हैं। 47 वर्षीय कामी रीता शेरपा दुनिया की सबसे ऊंची, 8,848 मीटर की चोटी पर सुबह सवा 8 बजे पहुंचे।

शंगरी-ला नेपाल ट्रेक के प्रबंध निदेशक जिबान घिमिरे ने बताया कि कामी रीता एल्पाइन एस्सेंट्स एवरेस्ट एक्सपीडिशन का हिस्सा थे। नेपाल माऊंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि यह रिकॉर्ड बनाने वाले वह दुनिया के तीसरे व्यक्ति हैं। उनसे पहले एपा शेरपा और फुरबा ताशी शेरपा रिकॉर्ड 21 बार माऊंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे थे। इस मौसम में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी तक पहुंचने का सपना लेकर गए 10 लोग मौत के मुंह में समा गए। 

Advertising