इस वर्ष 6,34,000 से अधिक अफगान विस्थापित

Friday, Sep 17, 2021 - 12:14 PM (IST)

काबुल, 16 सितम्बर (अनस): युद्धग्रस्त राष्ट्रों में मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओ.सी.एच.ए.) ने गुरुवार को कहा कि 2021 में संघर्ष के कारण 6,34,000 से अधिक अफगान आंतरिक रूप से विस्थापित हुए। इनमें से 2,82,246 विस्थापित लोगों को सहायता मिली थी। विस्थापन का महिलाओं और बच्चों के जीवन पर सबसे अधिक असर पड़ा है क्योंकि उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूली शिक्षा तक पहुंच नहीं है।

 

Anu Malhotra

Advertising