मेक्सिको में एक और पत्रकार की हत्या, इस साल अब तक मारे गए 15 पत्रकार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 23, 2022 - 10:26 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः दक्षिणी मेक्सिको में एक ऑनलाइन स्थानीय समाचार कार्यक्रम चलाने वाले पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देश में इस साल अभी तक 15 मीडिया कर्मियों की हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दक्षिणी राज्य गूरेरो में अभियोजकों ने सोमवार को बताया कि राज्य की राजधानी चिलपेंसिंगो में फ्रेडिड रोमन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोमन का कार्यक्रम ‘द रिएयलटी ऑफ गूरेरो' राज्य की राजनीति पर केंद्रित था।

 

गूरेरो में मादक तस्करों और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़पें आम हैं। अभियोजकों ने रोमन की हत्या के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी है। वहीं, स्थानीय मीडिया का कहना है कि उनके वाहन के अंदर उन्हें गोली मारी गई। गौरतलब है कि 2022 मेक्सिको में पत्रकारों के लिए सबसे खराब साल रहा है, जिसे अब युद्ध क्षेत्र के बाहर पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक देश माना जाता है। रोमन सहित देश में इस साल अभी तक 15 मीडिया कर्मियों की हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News