ऐतिहासिक कदम उठाने की तैयारी में बाइडेन,अमेरिकी में पहली बार महिला रक्षा मंत्री बनने के आसार

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 01:22 PM (IST)

लॉस एंजलिसः अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार पेंटागन का नेतृत्व करने के लिए एक महिला रक्षा मंत्री का चयन कर सकते है। राजनीतिक रूप से उदारवादी पेंटागन के दिग्गज मिशेल फ्लेरनॉय को अमेरिकी अधिकारियों और राजनीतिक अंदरूनी सूत्रों ने इस पद के लिए एक शीर्ष विकल्प माना है।अमेरिका को पहली महिला उपराष्ट्रपति के बाद अब पहली महिला रक्षा मंत्री भी मिल सकती है। देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार में मिशेल फ्लॉरनॉय को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा कि कोई महिला अमेरिका की रक्षा मंत्री बनेगी।

 

बता दें कि निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में पांच लोग रक्षा मंत्री रहे। हाल ही में ट्रंप ने मार्क एस्पर को इस पद से हटा दिया था। राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी केंद्र के निदेशक क्रिस्टोफर मिलर को अंतरिम रक्षा मंत्री बनाया गया है। ट्रंप और एस्पर के संबाध काफी समय से खराब चल रहे थे। मिशेल फ्लॉरनॉय को अगर पेंटागन को संभालने की जिम्मेदारी मिलती है तो उन्हें बजट में कटौती को लेकर चुनौती का सामना करना पड़ेगा। साथ कोरोना वायरस वैक्सीन की वितरण में सेना की उचित भागीदारी पर भी ध्यान देना होगा।

 

गौरतलब है कि अगर हिलेरी क्लिंटन 2016 में चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बनी होती तो फ्लॉरनॉय को यह जिम्मेदारी उसी समय मिल गई होती। बिडेन कैबिनेट में शामिल होने को लेकर उनका नाम प्रबल दावेदारों में चल रहा है। फ्लॉरनॉय  पहले भी पेंटागन को अपनी सेवा दे चुकी हैं। वह 1990 में पहली बार इससे जुड़ी थीं और 2009 से 2012 तक डिफेंस फॉर पॉलिसी की अंडरसेक्रेट्री रहीं। फिलहालरक्षा मंत्री के दौड़ में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। पूर्व होमलैंड सुरक्षा विभाग के प्रमुख जेह जॉनसन को एक समय तक इसका प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन फ्लॉरनॉय अमेरिकी विदेश और रक्षा नीति पर मुखर रही हैं, खासकर पिछले एक साल में। वह करीब अंतरराष्ट्रीय सहयोग की पक्षधर हैं। ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News