जापानी PM शिंजो आबे के घर वाले वीडियो संदेश से खफा हुए यूजर्स, कहा- ''कौन हो तुम?''

Sunday, Apr 12, 2020 - 04:39 PM (IST)

टोक्योः जापान के प्रधान मंत्री शिंजो आबे एक वीडियो के कारण सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए हैं। आबे को घर से वीडियो बनाकर पोस्ट करने के बाद रविवार को ट्विटर यूजर्स का गुस्सा झेलना पड़ा है। आबे ने रविवार को ही अपने कुत्ते के साथ सोफे पर लेटे, चाय पीते हुए लोगों को घर पर रहने के संदेश के साथ एक वीडियो साझा की थी, जिस पर लोगों की गुस्से में प्रतिक्रिया दी हैं। ट्विटर पर सबसे ऊपर ट्रैंड हो रहा टॉपिक 'Who do you think you are?' (तुम्हें क्या लगता है, कौन तो तुम) रहा।

 

यूजर्स बोले कि कोरोना वायरस से लड़ रहे लोगों के संघर्ष को भूलकर मौज ले रहे हैं आबे। उनका संदेश सही नहीं। रविवार को पोस्ट किए गए एक मिनट के वीडियो में, शिंजो आबे अपने कुत्ते को पुचकारते हुए, किताब पढ़ते हुए, चाय पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोकप्रिय गायक और अभिनेता जनरल होशिनो भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। इसमें वे गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। होशिनो गाना गा रहे हैं, जिसमें सोशल डिस्टैंसिग का जिक्र किया जा रहा है। 'चलो जीवित रहें और नृत्य करें, हम में से हर एक, जहां भी हम हैं, हम सभी एक हैं, घर पर गाते हैं।' कुल मिलाकर पीएम द्वारा लोगों से घर पर रहने को लेकर ही यह वीडिया को साझा किया गया था।

 

हालांकि, कुछ यूजर्स को उनका घर पर आराम फरमाना पसंद नहीं आया। एक ट्विटर यूजर ने कहा, ऐसे समय जब लोग अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं, ऐसे में लक्जरी का एक वीडियो दिखाया गया ... कोई मदद के लिए नहीं है। आपको क्या लगता है आप कौन हैं?, हालांकि, इस दौरान कई लोग आबे के घर पर ही रहने को लेकर उनके समर्थन में भी सामने आए। वहीं, फिलहाल आबे की तरफ से इसपर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि जापान में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या 6,000 से अधिक हो गई है। कोरोना वायरस के प्रसार से लड़ने के लिए जापान ने प्रमुख जनसंख्या केंद्रों में आपातकाल की स्थिति घोषित की।

Tanuja

Advertising