जापान के उच्चतम न्यायालय ने खारिज की घोसन की अपील: मीडिया रपट

Saturday, Apr 13, 2019 - 09:13 PM (IST)

टोक्योः निसान मोटर्स के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन की अपील को जापान के उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। क्योदो न्यूज और जिजि प्रेस की खबर के अनुसार घोसन के वकीलों ने यह अपील उनकी हिरासत के खिलाफ जल्द रिहाई के लिए दायर की थी। घोसन पर अपनी आय कम दिखाने के आरोप हैं जिस कारण उन्हें हिरासत में रखा गया है।

इससे पहले निचली अदालतों ने उनसे रविवार तक दस दिन की हिरासत में पूछताछ करने का फैसला दिया था। इसी के खिलाफ घोसन ने जापान की सर्वोच्च अदालत में अपील दायर की थी। खबर के अनुसार अदालत ने बिना किसी व्याख्या के उनकी अपील को खारिज कर दिया।       

               

Pardeep

Advertising