जापान के प्रसिद्ध विश्व विरासत स्थल शुरिजो कैसल में लगी आग (pics)

Thursday, Oct 31, 2019 - 09:38 AM (IST)

टोक्यो: जापान के दक्षिणी ओकिनावा प्रांत में स्थित ऐतिहासिक शुरिजो कैसल में गुरुवार को आग लग गई। शुरिजो कैसल यूनेस्को के विश्व विरासत स्थलों में शामिल है। समाचार एजेंसी क्योडो की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार तड़के ओकिनावा प्रांत के नाहा शहर में स्थित शुरिजो कैसल में आग लग गई।

आग की सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़यिों को घटनास्थल की ओर तुरंत रवाना कर दिया गया है। आग के कारण फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

शुरिजो कैसल जापान में 15वीं से 19वीं शताब्दी के बीच रहे रायुक्यू साम्राज्य से संबंधित है। इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल को वर्ष 2000 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था।  

Tanuja

Advertising