शिंजो आबे का 2020 तक सना में बने रहना संभव

Thursday, Oct 27, 2016 - 01:39 PM (IST)

टोक्यो: जापान की सत्तारूढ पार्टी ने इस सप्ताह अपने अध्यक्ष को 3 वर्ष का एक और कार्यकाल देने का निश्चय किया है जिससे वह 2020 तक देश के प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं।

जापान में 2020 में टोक्यो ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। एक और कार्यकाल मिल जाने से शिंजो आबे देश पर सर्वाधिक समय तक शासन करने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे।आबे की सत्तारूढ लिबरल डैमोक्रेटिक पार्टी ने अपने नियमों में संशोधन कर एक पत्र उन्हें सौंप दिया है। आबे 2012 में प्रधानमंत्री बने थे। इस समय प्रधानमंत्री के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल चल रहा है जो 2018 में समाप्त होगा। 


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
Advertising