जापान की समु़द्री सीमा में घुसे चीनी जहाज, मिला करारा जवाब

Wednesday, Feb 10, 2021 - 05:27 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः जल सीमाओं को लेकर चीन  की घुसपैठ लगातार बढ़ती जा रही हैं। हिंद प्रशात क्षेत्र में  घुसपैठ को लेकर अमेरिका और ताइवान से तनाव के बाद  जापान और चीन के बीच टकराव  बढ़ रहा है । चीनी नौसेना के जहाजों ने जापान की समुद्री सीमा में घुसपैठ  पर जापान सरकार ने चीन के सामने विरोध दर्ज कराया है। जापान ने कहा कि चीनी सेना के जहाज पूर्वी चीन सागर में उसके अधिकार वाले आईलैंड्स के पास पहुंच गए थे। चीन भी इन पर दावा करता रहा है। वह बार-बार इस इलाके में घुसपैठ करता है।

 

जापानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन के जहाजों की यह हरकत बर्दाश्त करने लायक नहीं है। चीनी कोस्टगार्ड के 2 जहाजों ने शनिवार को सेनकाकू आईलैंड्स का रुख किया। चीन में इन्हें दियाओयू के नाम से जाना जाता है। चीनी जहाजों ने कथित तौर पर जापान की मछली पकड़ने वाली 2 बोट को रोकने की कोशिश की।उन्हें रोकने के लिए जापानी कोस्टगार्ड ने अपने जहाज रवाना कर दिए। तोपों से लैस चीन का एक जहाज जापान की सीमा के करीब देखा गया। हाल में चीन ने एक कानून लागू किया है इसके तहत विदेशी जहाजों पर हथियारों का इस्तेमाल करने और उन्हें तबाह करने की अनुमति दी गई है। इस कानून के लागू होने के बाद यह घुसपैठ का पहला मामला है।

 

बता दे कि  चीन की सेना ने ताइवान से सटे दक्षिण पूर्वी तट पर नौसैनिकों की तादाद बढ़ा दी है। चीन यहां से एक दशक से भी ज्यादा समय से तैनात पुरानी डीएफ-11 और डीएफ-15 मिसाइलों को हटा रहा है। इनकी जगह आधुनिक सुपरसोनिक डीएफ-17 मिसाइलें तैनात कर रहा है। ये मिसाइलें ज्यादा दूरी तक वार कर सकती है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने रक्षा विशेषज्ञों के हवाले से जारी रिपोर्ट में इसका दावा किया था।

 

Tanuja

Advertising