जापान में चीनी छात्र को दी गई फांसी

Thursday, Dec 26, 2019 - 05:27 PM (IST)

टोक्यो: जापान में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या के दोषी चीनी नागरिक को गुरुवार को फांसी दे दी गई। जापान के न्याय मंत्रालय ने बताया कि फांसी पर चढ़ाए गए चीनी छात्र वेई वेई ने 2003 में दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। वारदात में शामिल दो अन्य हत्यारे भी चीन के ही थे। दोनों बाद में चीन में पकड़े गए। उनमें से एक को फांसी दी जा चुकी है, जबकि दूसरे को आजीवन कारावास की सजा मिली है।

 

पिछले कुछ वर्षो से अमेरिका की तरह जापान में भी फांसी की सजा में तेजी से इजाफा हुआ है। देश में प्रधानमंत्री एबी शिंजो की अगुवाई में 2012 से चल रही सरकार के दौरान अब तक 39 लोगों को सजा-ए-मौत दी जा चुकी है। पिछले साल 15 लोगों को फांसी दी गई, जो एक दशक में सबसे अधिक है। वर्ष 2007 से पहले जापान में मौत की सजा का कोई ब्योरा नहीं दिया जाता था। लेकिन अब सजा पर अमल के बाद इसकी आधिकारिक सूचना दी जाती है।

Tanuja

Advertising