जापान में भूकंप के तगड़े झटके, सुनामी भी आई

Tuesday, Nov 22, 2016 - 12:56 PM (IST)

टोक्यो: टोक्योः जापान के उत्तरी इलाके में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे (भारतीय वक्त के मुताबिक 2.30 बजे) भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.9 थी। इसके बाद नॉर्थ पैसिफिक कोस्टल एरिया में सुनामी आ गई। 10 फुट तक लहरें उठीं। 6 घायल हुए। भूकंप का केंद्र फुकुशिमा के पास जमीन के 10 किमी नीचे था। इसके चलते यहां न्यूक्लियर प्लांट के कूलिंग ऑपरेशन पर असर पड़ा है। 

बता दें कि 2011 में सुनामी के चलते न्यूक्लियर प्लांट का कुछ हिस्सा डैमेज हो गया था।  भूकंप के झटके टोक्‍यो तक महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने शुरुआत में रिक्‍टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 आंकी थी, लेकिन बाद में इसको घटाकर 6.9 कर दिया।  इस दौरान कुछ कोस्टल एरिया में 1 से 3 मीटर (करीब 10 फुट) तक लहरें उठीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 6:38 मिनट (लोकल टाइम) में एक मीटर ऊंची सुनामी की लहरें फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लान्ट से टकराईं।  भूकंप से फिलहाल किसी नुकसान या जान-माल की क्षति की कोई खबर नहीं है  । 

Advertising