जापान ने दुर्घटनाग्रस्त लड़ाकू विमान ‘एफ 35 ए'' की तलाश खत्म की

Tuesday, Jun 04, 2019 - 03:55 PM (IST)

टोक्योः जापान ने दुर्घटनाग्रस्त विमान ‘एफ-35 ए' का तलाश अभियान मंगलवार को खत्म कर दिया। करीब दो महीना पहले यह विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ‘एफ-35 ए' एक स्टील्थ (रडार की पहुंच से बच निकलने वाले) लड़ाकू विमान था। जापान के रक्षा मंत्री ताकेशी इवाया ने पत्रकारों को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के तलाश अभियान को रोक दिया गया लेकिन उनकी टीम अब भी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच कर रही थी।

उत्तर जापान में ‘एफ-35 ए' विमान का संचालन अभी बहाल नहीं किया गया है। इवाया ने बताया कि मंत्रालय ‘‘गोपनीय सैन्य सूचना की रक्षा के मकसद से'' अंडर वाटर कैमरों की मदद से व्यापक समुद्री क्षेत्र में नजर रखेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि जापान और अमेरिका विमान के किसी भी गोपनीय सूचना वाले मलबे को रूस या चीन के हाथ नहीं लगने देना चाहते और इवाया खुद मानते हैं कि लड़ाकू विमान में काफी गोपनीय सूचनाएं थीं जिन्हें संरक्षित किए जाने की जरूरत है।''

 

Tanuja

Advertising