जापान में विदेशी नागरिकों को मिली ये अनुमति

Tuesday, Nov 15, 2016 - 06:25 PM (IST)

टोक्योः देश में एक साल के बाद विदेशी मूल के व्यवसायियों को जापान स्थाई आवास के आवेदन की अनुमति देगा। मौजूदा पॉलिसी के तहत देश में 5 साल का समय व्यतीत करने के बाद व्यवसाय में कुशल विदेशी नागरिकों को जापान में स्थाई आवास की अनुमति दी जाएगी। यह प्लान मार्च 2017 तक अस्तित्व में आ जाएगा। इसका लक्ष्य विदेशी कुशलताओं को आकर्षित कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

शैक्षिक इतिहास, काम का अनुभव व वार्षिक आय इसके लिए पैमाना होंगे जिसके आधार पर जापानी इमिग्रेशन ब्यूरो उम्मीदवार की योग्यता की जांच करेंगे। सरकार उन्हें भी प्राथमिकता दे रही जिनका जापान में बड़ा निवेश है और जिन्होंने अच्छे विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन किया है। जापान में स्थाई निवास के लिए सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी है और यहां की 2 फीसदी से भी कम जनसंख्या ऐसी है जो देश के बाहर जन्म लेती है। अब जापान विदेशी नागरिकों को कई सुविधाओं के साथ बैंक लोन की सुविधा भी देगा।

Advertising