जापान: आबे की मौत के बाद सत्ताधारी दल जीत की ओर

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 02:29 AM (IST)

टोक्योः जापान की सत्ताधारी पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगी ने रविवार को संसदीय चुनाव में एक बड़ी जीत हासिल की। माना जा रहा है कि यह जीत पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद सहानुभूति मतों से प्रेरित है। खलीज टाइम्स ने यह जानकारी दी। 

शुरूआती नतीजो से साफ है कि संसद के ऊपरी सदन की दौड़ में आबे की सत्तारूढ़ पार्टी और उसके कनिष्ठ गठबंधन सहयोगी कोमिटो चैंबर में बहुमत हासिल कर रही है तथा इसमें और अधिक सीटें जुड़ रही हैं। 

प्रारंभिक वोटों की गिनती से पता चला है कि सत्तारूढ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी 248 सदस्यीय ऊपरी सदन में कम से कम 143 सीटों के गठबंधन को हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो कि दो चैम्बरों में कम शक्तिशाली हैं। इससे प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा को मजबूती मिलेगी और बिना किसी रुकावट के अब 2025 में एक निर्धारित चुनाव तक उनके शासन करने की उम्मीद की जा सकती है। 

इन परिणामों से किशिदा को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए दीर्घकालीन लक्ष्य हासिल करने ,‘नई पूंजीवाद', आर्थिक नीति, और अमेरिका द्वारा तैयार किए गए युद्ध के बाद शांतिवादी संविधान में संशोधन करने के लिए उनकी पार्टी के लंबे समय से पोषित लक्ष्य पर काम करने की अनुमति देगा। किशिदा और पार्टी के वरिष्ठ सांसदों ने अपनी सीटों को बरकरार करने वाले उम्मीदवारों के नाम के आगे व्हाइटबोर्ड जीत रिबन लगाने से पहले पार्टी चुनाव मुख्यालय में दिवंगत आबे के लिए मौन रखा। 

शुक्रवार की निर्मम हत्या के मद्देनजर रविवार के मतदान ने एक नया अर्थ लिया, जिसमें सभी राजनीतिक नेताओं ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के महत्व पर जोर दिया और लोकतंत्र के खिलाफ हिंसा से पीछे नहीं हटने की उनकी प्रतिज्ञा की किशिदा ने शुरूआती परिणामों का स्वागत करते हुए कहा कि कोविड-19,यूक्रेन संकट और महंगाई उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News